Daily Horoscope (आज का राशिफल) 11 October 2026: 11 अक्टूबर, रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। चंद्रमा सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे, इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और शुक्र तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में तथा गुरु और मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन और राहु कुंभ राशि में हैं।
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की उपासना के साथ भगवान शिव की पूजा भी करें। दुर्गासप्तशती का पाठ, सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ और भगवान राम या कृष्ण के नाम का संकीर्तन करना शुभ रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न दान करें। गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाएं तथा माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु और मंगल चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि बारहवें भाव में हैं। सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा और शुक्र सातवें भाव में आकर कारोबार और रिश्तों के मामलों को प्रभावित करेंगे। बिजनेस से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दूर हो सकती है। मीडिया और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को प्रगति के अवसर मिलेंगे। युवा अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हालांकि, नौकरी में प्रमोशन को लेकर कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। घर और करियर के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे भाव में हैं। सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। शनि एकादश भाव में रहकर आय और लाभ के अवसर देंगे। शुक्र और राहु का प्रभाव आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी और परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ में स्थिति अच्छी रहेगी। बीपी की समस्या से परेशान लोग खानपान पर ध्यान दें।
आज का उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं, श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और बैंगनी
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र पंचम भाव में प्रभावशाली स्थिति बनाएंगे। यह समय शिक्षा, क्रिएटिविटी और प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। जमीन या मकान में निवेश की योजना बना रहे लोगों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। रुका हुआ सरकारी काम किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से पूरा हो सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी और कोई नई योजना आगे बढ़ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 80%
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु और मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र चौथे भाव में रहकर घर-परिवार और सुख-सुविधाओं पर प्रभाव डालेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है और रिश्ते को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। गुरु और मंगल की स्थिति आत्मविश्वास बढ़ाएगी, लेकिन मंगल के प्रभाव में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।
आज का उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
शुभ रंग: लाल और हरा
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा और शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इससे साहस, संवाद और कामकाज में सक्रियता बढ़ सकती है। नौकरी में प्रगति को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने में बड़े भाई या किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई के लिए समय का सही इस्तेमाल करना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का फायदा मिल सकता है। कर्ज से परेशान हैं तो आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ें।
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राशि स्वामी बुध दूसरे भाव में प्रभाव डालेंगे, जबकि सूर्य आपकी राशि में हैं। सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र दूसरे भाव में आकर धन और परिवार से जुड़े मामलों को मजबूती देंगे। गुरु और मंगल की स्थिति करियर में आगे बढ़ने के अवसर दे सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना पूरी हो सकती है। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है।बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। कुछ लोगों के लिए रिश्ता विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकता है। साइनस की समस्या से परेशान लोग अपना ध्यान रखें।
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें, चावल और तिल चढ़ाएं तथा सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 03 और 05
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र आपकी राशि में एक साथ प्रभाव डालेंगे। यह स्थिति व्यक्तित्व, संवाद, रिश्तों और सामाजिक संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण है। गुरु और मंगल दशम भाव में रहकर करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर देंगे। फिल्म, आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी या किसी पुराने निवेश से धन मिलने की संभावना बन सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। हालांकि, सूर्य के बारहवें भाव में होने से मानसिक थकान या अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। काम के बीच आराम के लिए भी समय निकालें।
आज का उपाय: मां शैलपुत्री की पूजा करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु और मंगल नवम भाव में रहकर भाग्य और धर्म से जुड़े मामलों को मजबूती देंगे। सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। करियर में नया अवसर सामने आ सकता है। परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानी का समाधान निकलने की संभावना है। बड़े भाई या किसी करीबी मित्र का सहयोग फायदेमंद रहेगा। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बचाने के लिए बजट पर ध्यान दें। कामकाज में पुराने तनाव को छोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करें।
आज का उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और पीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, शुक्र और बुध एकादश भाव में गोचर करेंगे। यह स्थिति आय, लाभ और संपर्कों के लिहाज से अच्छी रह सकती है। नौकरी में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। बिजनेस में लाभ के अवसर सामने आएंगे और किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे। लव लाइफ में खुशी रहेगी और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। गुरु और मंगल की स्थिति कामकाज में प्रगति दे सकती है, लेकिन पेट और पाचन से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। खानपान में संतुलन बनाए रखें।
आज का उपाय: दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र दशम भाव में प्रभाव डालेंगे। नौकरी, बिजनेस और करियर के लिए यह स्थिति महत्वपूर्ण है। कारोबार में कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर हो सकती है और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। गुरु सप्तम भाव में रहकर साझेदारी और व्यावसायिक संपर्कों में सहयोग देंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का साथ मन को प्रसन्न रखेगा। कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें।
आज का उपाय: मां शैलपुत्री की उपासना करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और नीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि दूसरे भाव में हैं। सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र नवम भाव में गोचर करेंगे। इससे धार्मिक कार्यों, लंबी यात्रा और नई योजनाओं के लिए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में उन्नति की उम्मीद बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिल सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। लव लाइफ में जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 80%
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल पंचम भाव में हैं, जो शिक्षा, रचनात्मकता और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत देते हैं। सुबह 10 बजकर 5 मिनट के बाद चंद्रमा, बुध और शुक्र अष्टम भाव में रहेंगे। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। टीचर्स और मित्रों का सहयोग पढ़ाई में काम आएगा। बिजनेस में नई डील या नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अवसर भी बन सकते हैं। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन ऑफिस में विवाद से बचना जरूरी होगा। किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें।
आज का उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
