JKSSB Recruitmemnt 2026, Sarkari Naukri: जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 518 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई हैं। यहां पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि उत्पादन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और श्रम एवं रोजगार विभाग के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
बता दें जेकेएसएसबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अगस्त में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी। यहां आप जेकेएसएसबी के इन पदों पर आवेदनक करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
JKSSB Recruitmemnt 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग - 421 पद
- कृषि उत्पादन विभाग - 46 पद
- उच्च शिक्षा विभाग - 48 पद
- श्रम एवं रोजगार विभाग - 3 पद
JKSSB Recruitmemnt 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले jkssb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JKSSB Rcruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि का प्रमाण
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बोनाफाइड या इक्विवेलेंस सर्टिफिकेट (यदि आवश्यक हो)
- संबंधित पद के लिए मांगे गए अन्य प्रमाण पत्र
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 600 रुपये
- SC, ST-1, ST-2, EWS और PwBD उम्मीदवार: 500 रुपये
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों के चयन के लिए पहले OMR आधारित वस्तुनिष्ठ (Objective) लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, इसमें पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
