जॉब्स

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, जानें कैसे होगा चयन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 19, 2023, 06:40 PM IST

UP Police Recruitment 2023, UP Police Constable Notification 2023: यूपी पुलिस विभाग में 12वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Image

UP Police Constable Recruitment 2023

Photo : iStock

UP Police Recruitment 2023, UP Police Constable Notification 2023: पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UPPBPB Constable Bharti 2023: कैसे होगा कांस्टेबल का चयन

यूपी पुलिस में पुरुष व महिला कांस्टेबल के साथ-साथ फायरमैन (पुरुष) के कुल 52299 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में जनरल साइंस, जनरल हिंदी, न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी और मेंटल एप्टीट्यूड जैसे विषयों से सवाल होंगे।

UP Police Constable Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for UP Police Constable Recruitment 2023

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

UP Police Constable Notification 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article