अध्यात्म

आज दुकान पर लक्ष्मी पूजा का टाइम, दिवाली 2026 पर व्यापारी और दुकानदार कब करें लक्ष्मी पूजन, बहीखाता पूजा का मुहूर्त कितने बजे है

Diwlai 2026 Shop Laxmi Puja Muhurat Time: आज दुकान पर लक्ष्मी पूजा का समय क्या है? दिवाली 2026 पर व्यापारी और दुकानदार कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें दुकान और स्टार्टअप के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।

Image

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा कब करें दुकान पर (AI Image)

Diwlai 2026 Shop Laxmi Puja Muhurat Time: दिवाली का त्योहार कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी बेहद खास होता है। इस दिन घरों में तो मां लक्ष्मी की पूजा होती ही है, साथ ही दुकानों, ऑफिस और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी धन की देवी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने से व्यापार में तरक्की होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

अगर आप भी दुकान चलाते हैं या अपना स्टार्टअप शुरू किया है, तो दिवाली पर पूजा का शुभ समय जानना जरूरी है। खासतौर पर व्यापारी वर्ग पूजा के दौरान अपनी दुकान की तिजोरी, बहीखाते और कारोबार से जुड़ी चीजों को भी शामिल करता है।

आज दुकान पर लक्ष्मी पूजा का समय क्या है

  • दुकान और स्टार्टअप के लिए लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : सुबह 8:10 से 9:40 बजे तक
  • व्यावसायिक प्रतिष्ठान और किसान : सुबह 9:40 से 11:10 तक
  • हॉस्पिटल-क्लिनिक, मेडिकल और ऑफिस : सुबह 11:28 से दोपहर 12:12 तक

दिवाली पर व्यापारी लक्ष्मी पूजा कब करें

व्यापारियों के लिए दिवाली का दिन पुराने हिसाब-किताब को समेटने और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। कई जगह इस दिन बहीखाता पूजन की परंपरा है। इसे चोपड़ा पूजन भी कहा जाता है। दुकानदार इस दौरान अपनी तिजोरी, कैश बॉक्स, कंप्यूटर, लैपटॉप और बिलिंग मशीन की पूजा करते हैं। नए कारोबारी अपने काम की शुरुआत के लिए भी मां लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद लेते हैं।

दुकान पर लक्ष्मी पूजा कैसे करें

दुकान में पूजा करने से पहले अच्छी तरह सफाई करें। मुख्य स्थान पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। उस पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद ये काम करें-

  1. सबसे पहले गणेश जी और मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
  2. प्रतिमाओं को फूल और माला अर्पित करें।
  3. रोली, अक्षत और हल्दी से पूजा करें।
  4. नई बही या अकाउंट बुक पर स्वास्तिक बनाएं।
  5. तिजोरी और कैश काउंटर पर भी तिलक लगाएं।
  6. मां लक्ष्मी को मिठाई, फल और खील-बताशे का भोग लगाएं।
  7. अंत में लक्ष्मी जी और गणेश जी की आरती करें।

क्या शाम को भी करनी चाहिए लक्ष्मी पूजा

सुबह का मुहूर्त दुकान और नए प्रतिष्ठानों के लिए दिया गया है। लेकिन दिवाली पर मुख्य लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व प्रदोष काल में होता है। 8 नवंबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर में शाम 5:53 से 7:49 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ समय बताया गया है। इस दौरान व्यापारी भी मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर देव की पूजा कर सकते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना करें कि व्यापार में बरकत के साथ सुख-शांति और संतोष भी बना रहे।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article