जॉब्स

UP Police Constable Result 2024: इस दिन आ सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल का कट ऑफ, जानें कहां और कैसे करें चेक

What is the cut-off for UP Police Constable in 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ

Photo : iStock

What is the cut-off for UP Police Constable in 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 दिसबंर 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए पहले परीक्षा 17 फरवरी और 18 फरवरी को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द हो गई थी। दोबारा परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की गई जिसका रिजल्ट अब जारी होने वाला है।

UP Police Cutoff कब होगा जारी?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का कट ऑफ अगले महीने यानी अक्टूबर में जारी हो सकता है। कट ऑफ लिस्ट अगले महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे।

UP Police Constable Cutoff ऐसे करें चेक

  • कांस्टेबल कट ऑफ लिस्ट आने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के साथ कट ऑफ लिस्ट खुल जाएगी।
  • कट ऑफ लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UP Police Constable Result 2024 LIVE Updates

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र माने जाएंगे। उम्मीद है कि सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के एक से दो दिन के भीतर पीईटी व पीएसटी के लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article