जॉब्स

आ गई पंचायत के 'विकास' वाली वैकेंसी, यूपी में पंचायत सहायक की हजारों भर्तियां, फ्री में करें अप्लाई

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2024: पंचायत वेब सीरीज का सबसे मशहूर किरदार है पंचायत सहायक 'विकास' का। विकास जिस पद पर नौकरी करता है उस पद पर नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश में बंपर वैकेंसी आ गई है। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायत के 4821 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। पंचायत सहायक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 होगी।

Image

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायत की वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2024: पंचायत वेब सीरीज हर किसी के जहन में है। इसके हर किरदार को लोग बखुबी पहचानते हैं। पंचायत वेब सीरीज का सबसे मशहूर किरदार है पंचायत सहायक 'विकास' का। विकास जिस पद पर नौकरी करता है उस पद पर नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश में बंपर वैकेंसी आ गई है। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायत (UP Panchayat Sahayak Vacancy) के 4821 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

पंचायत सहायक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 होगी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को तारीखों का खास ध्यान रखना होगा। फिलहाल भर्ती के लिए सिर्फ शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

UP Panchayat Sahayak Vacancy ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: इसके बाद UP Panchayat Sahayak Cum Data Entry Operator DEO Recruitment 2024

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UP Panchayat Sahayak कौन कर सकता है अप्लाई?

  • उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायत के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए।
  • पंचायत सहायत बनने के लिए कैंडिडेट्स जिस ग्राम पंचायत का रहने वाला है वो आवेदन कर सकते हैं।
  • संबंधित ग्राम पंचायत में ही नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसमें आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए।
  • आवेदन करने की अधिकतम उम्र 40 साल तय है।

कैसे होता है चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों के प्रतिशत के आधार पर पंचायत सहायक के चयन के लिए पात्रता सूची तैयार करेगी। सबसे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article