जॉब्स

UP LT Grade Recruitment 2025: यूपी एलटी ग्रेड के 7446 पदों के लिए आज से करें आवेदन, यह रहा तरीका

UP LT Grade Recruitment 2025: यूपी एलटी ग्रेड के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPPSC LT Grade Teacher Notification 2025 (Photo Credit: Canva)

UP LT Grade Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज यानी 28 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अगस्त निर्धारित की गई है। जबकि, आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की आखिरी तारीख 4 सितंबर है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एलटी ग्रेड के कुल 7466 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष वर्ग के लिए 4860, महिला वर्ग के लिए 2525 और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं। इस भर्ती में साइंस में सबसे अधिक 1337 पद हैं। वहीं, मैथ्य में 1093 और कंप्यूटर में 1056 पद हैं।

UP LT Grade Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी एलटी ग्रेड पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for UPPSC Teacher Vacancy 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UP LT Grade Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क

यूपी एलटी ग्रेड पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एसएसी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article