NLSAT 2027 Exam Schedule: देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख लॉ संस्थानों में शुमार नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु ने वर्ष 2027 के लिए अपने UG, PG और PhD कोर्स के लिए आधिकारिक तौर पर प्रवेश परीश्रा यानी एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। एनएलएसएटी (NLSAT 2027) देश भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी तैयारी को मजबूत करें और यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
NLSAT 2027 परीक्षा से जुड़ी मुख्य तिथियां और विवरण
| परीक्षा के चरण / विवरण | निर्धारित तिथियां / जानकारी |
| आयोजक संस्थान | नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु |
| प्रवेश परीक्षा का नाम | NLSAT 2027 (NLSUI Admission Test) | |
| किन कोर्सेस के लिए परीक्षा | B.A. LL.B. (Hons), LL.M. और Ph.D. प्रोग्राम्स |
| परीक्षा की संभावित तिथि | अप्रैल / मई 2027 (आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार) |
| आधिकारिक वेबसाइट | nls.ac.in |
कौन से कोर्स में हो सकते हैं शामिल
NLSIU बेंगलुरु द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मुख्य रूप से निम्नलिखित कोर्सेस में प्रवेश ले सकते हैं। कोर्स की जानकारी इस प्रकार है -
बीए एलएलबी (ऑनर्स) - 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम: स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले छात्रों के लिए कानून के क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर।
एलएलएम - लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई और स्पेशलाइजेशन के लिए।
पीएचडी - विधि और उससे जुड़े अंतः विषय क्षेत्रों में उच्च स्तरीय रिसर्च करने के इच्छुक विद्वानों के लिए।
आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी जरूरी बातें
योग्यता मानदंड - अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स के लिए 12वीं कक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि पोस्टग्रेजुएट (PG) के लिए एलएलबी की डिग्री आवश्यक है।
परीक्षा का पैटर्न - NLSAT की परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, तार्किक क्षमता (Logical Reasoning) और लीगल एप्टीट्यूड से जुड़े बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न पूछे जाते हैं।
तैयारी के टिप्स - प्रतिष्ठित एनएलएसआईयू में सीट पाने के लिए उम्मीदवारों को वैधानिक तार्किकता (Legal Reasoning) और करेंट अफेयर्स पर विशेष पकड़ बनानी चाहिए।
कब होगी NLSAT 2027 की परीक्षा
लॉ में यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए NLSAT 2027 की परीक्षा नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिशन का मौका मिलेगा और 1 जुलाई 2027 के नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत होगी। बता दें कि इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार हिस्सा ले पाएंगे, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UP Constable Recruitment 2025: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 15 पूर्व सैनिकों को फिजिकल टेस्ट में शामिल करने का निर्देश
कब तक कर पाएंगे आवेदन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, NLSAT 2027 से लिए आवेदन की प्रक्रिया नवंबर 2026 में शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि मार्च 2027 होगी। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेश के लिए nls.ac.in पर जाना होगा। इससे संबंधित सभी अपडेट उन्हें इसी वेबसाइट पर मिलेंगे।
