जॉब्स

UP Assistant Professor B.ed Recruitmemt 2025: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

UP Assistant Professor B.ed Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

UP Assistant Professor B ed Recruitmemt 2025: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के लिए आवेदन शुरू

UP Assistant Professor B.ed Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर (UP Assistant Professor B.ed Recruitmemt) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय के लिए कुल 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 23 मई को लिंक एक्टिव कर दिया (UP Assistant Professor B.ed Vacancy) गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 जून 2025 है। बता दें आयोग की ओर से प्रदेश के अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में रिक्त सहायक आचार्य के 1017 पदों पर ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 द शामिल थे। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी।

हालांकि मानकों के अनुरूप मामला ना होने पर 107 पदों की भर्ती का मामला इलाहबाद उच्च न्यायालय चला गया था। न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया कि असिस्टेंट प्रोफेर बीएड की अर्हता एनसीईटी के मानकों के अनुरूप नहीं है। अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

UP Assistant Professor B.ed Recruitmemt 2025: आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  1. ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तारीख - 23 मई 2025
  2. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभ तिथि - 24 मई 2025
  3. ऑनलाइन आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 12 जून 2025
  4. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 13 जून 2025
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख - 14 जून 2025

UP Assistant Professor B.ed Recruitmemt 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर APPLICATION FORM Press Vigyapti: विज्ञापन संख्या-51 सहायक आचार्य- बी०एड० ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (23-May-25 से 12-Jun-25) लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांग गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

UP Assistant Professor B.ed Vacancy: आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग (General Category) - 2000
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 2000
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - 2000
  • अनुसूचित जाति (SC) - 1000
  • अनसूचित जनजाति (ST) - 1000

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article