Union Bank Apprentice Recruitment 2025: यूनियन बैंक में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिस के अनुसार, कुल 2600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।
यूनियन बैंक में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 को शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 मार्च 2025 तक का समय मिला है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Union Bank Recruitment ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Important Links के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद
Union Bank Apprentice Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें। - अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Registration Here के लिंक पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
Union Bank Apprentice Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
Union Bank Apprentice एप्लीकेशन फीस
यूनियन बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए फीस 800 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 600 रुपये है। दिव्यांग वर्ग वाले 400 रुपये फीस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए फीस 600 रुपये है।
UBI Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
यूनियन बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
