जॉब्स

UKPSC Recruitment 2023: डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती, ऐसे मिलेगी नौकरी

UKPSC Recruitment 2023 Notification: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं, इच्छुक उम्मीदवार यहां से पदों से संबंधित सारी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती (image - canva)

UKPSC Recruitment 2023 Apply Online: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों की संख्या कितनी है, कौन कर सकता है आवेदन, कितनी देनी होगी फीस ऐसे सभी जानकारी के लिए लेख देखें। बता दें, यूकेपीएससी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Supervisor and Sugar Cane Supervisor पदों पर आवेदन के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाने की जरूरत होगी, हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। लेकिन आवेदन से पहले योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न जैसे विवरण देख लें।

UKPSC Recruitment 2023: जरूरी तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 15-12-2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03-01-2024

UKPSC Recruitment 2023: पदों की संख्या

UKPSC Recruitment 2023 Supervisor and Sugar Cane Supervisor के लिए कुल 91 पदों को भरा जाएगा। हिंदी में पद का नाम डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक है।

UKPSC Recruitment 2023: उम्र

  • डेयरी सुपरवाइजर के लिए 18 वर्ष से 42 वर्ष
  • गन्ना पर्यवेक्षक के लिए 21 से 42 वर्ष

UKPSC Recruitment 2023: शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 172 रुपये।
  • एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 82 रुपये।

आवेदन की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2024 है। इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article