जॉब्स

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में 600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.5 लाख से ज्यादा, जल्द करें अप्लाई

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से लेक्चरर ग्रुप सी के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 613 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती 2024

Photo : iStock

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से लेक्चरर ग्रुप सी के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 613 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

उत्तराखंड में लेक्चरर के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 नवबंर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

UKPSC Lecturer Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notifications के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UKPSC Lecturer Recruitment 2024 Application के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स फीड करके पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UKPSC Uttarakhand Lecturer Recruitment 2024 Application के लिंक पर क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

उत्तराखंड की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 172 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी और एसटी के लिए 82 रुपये फीस है। वहीं, दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स 22 रुपये में आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और सैलरी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 613 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड की योग्यता रखने वाले आवेदन के पात्र है। बता दें कि लेक्चरर के पद पर सेलेक्ट होने वालों को सैलरी लेवल 8 के तहत मिलेगी। इसमें सैलरी 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article