जॉब्स

Ukpsc Forest Guard Recruitment 2022: 12वी पास के लिए यूकेपीएससी ने निकाली नौकरी, यहां से करें चेक व आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 03:33 PM IST

Ukpsc forest guard recruitment 2022 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी ने वन रक्षक भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है, 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं, उम्मीदवार यहां से आवेदन करने के लिए लिंक व संबंधित पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • यूकेपीएससी ने वन रक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन मंगाए हैं।
  • यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती के तहत 894 पदों को भरा जाएगा।
  • 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 notification जारी हो गया है। हालांकि विज्ञप्ति जारी हुए कुछ दिन का समय हो चुका है, लेकिन अभी भी आवेदन का मौका बना हुआ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवार यहां आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक के साथ साथ आयु सीमा, योग्यता, अंतिम तिथि और पदों का विवरण देख सकते हैं।

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 - वन रक्षक भर्ती 2022 894 पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी ने वन रक्षक भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की थी। आवेदन पत्र 21 अक्टूबर से उपलब्ध हैं और जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov पर जा सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, वन रक्षक के लिए कुल 894 पद हैं, जिनमें से 473 पद अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, 164 पद एससी के लिए, 37 पद एसटी के लिए, 126 ओबीसी के लिए और 94 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए हैं।

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 Age - आयु सीमा

यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 Eligibility - योग्यता

यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती 2022 या फॉरेस्ट गार्ड 2022 के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से कक्षा 12 पास होना चाहिए।

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 How to Apply - आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट - psc.uk.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Recruitment Notification पर जाएं।
  • अब Advertisement name में Forest Guard Examination- 2022 (Uttarakhand Forest Department) नाम का टेक्स्ट देखें।
  • अब Click Here पर क्लिक करें।
  • अब आपको अप्लाई के लिए लिंक मिल जाएगा।

Direct Link for Apply Online - UKPSC Forest Guard Recruitment 2022

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 Salary - सैलरी

यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती 2022 या फॉरेस्ट गार्ड 2022 के लिए लेवल 2 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article