जॉब्स

UCO Bank Recruitment 2025: 532 खाली पदों के लिए यूको बैंक में निकली वेकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

UCO Bank Recruitment: यूको बैंक ने 532 खाली पदों पर वेकेंसी निकाली है। इस भर्ती की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

Uco Bank recruitment 2025

UCO Bank Recruitment 2025: यूनाइटेड कमर्शियल बैंक में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक की तरफ से अप्रेंटिस के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत 532 खाली पदों को भरा जाना है। ऐसे में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी डीटेल्स चेक करने के साथ आवेदन कर सकते हैं।

अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2025 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस तारीख से पहले-पहले भर्ती के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई है। इस लेख में हम आपको आयु सीमा से लेकर चयन प्रक्रिया से जुड़ी डीटेल्स बताएंगे।

यूको बैंक में निकली अप्रेंटिस की इस भर्ती के जरिये 532 पद भरे जाने हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 21 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर 2025 रखी गई है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2025 है। एप्लीकेशन मोड पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। एग्जाम की डेट की बात करें तो परीक्षाएं 9 नवंबर 2025 को कराई जानी हैं।

यूको बैंक की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्मीदवार जिस भी राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां की रीजनल भाषा की जानकारी होनी जरूरी है।

इच्छुक उम्मीदवार कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले यूको बैंक अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों को एनटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट https://bfsissc.com/ पर जाएं।
  • होमपेज पर कैरियर अवसर अनुभाग में अप्रेंटिसशिफ अवसर यूको बैंक पर क्लिक करें।
  • यूको बैंक अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम FY 2025-26 पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
  • अब दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए भर्ती के लिए आवेदन करें।

यूको बैंक की इस भर्ती में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। एससी एसटी के लिए 5 साल, ओबीसी-एनसीएल (गैर क्रीमी लेयर) के लिए तीन साल, पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) के लिए 15 साल, पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) के लिए 13 साल, पीडब्ल्यूडी (यूआर/ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 साल तक की छूट दी गई है। पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर, प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाण, एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स आदि तैयार रखें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article