Teacher Bharti 2024, Sarkari Naukri 2024: शिक्षक के पदों पर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Teacher Bharti 2024) खबर है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , झारखंडने महिला शिक्षक के लिए भर्ती (Teacher Vacancy 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, लेखपाल और सह कंप्यूटर ऑपरेटर के शिक्षकों की रिक्तियों पर भर्ती (Teacher Recruitment 2024) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (KGBV Recruitment 2024) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2023 है। यहां आप केजीबीवी शिक्षक के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।
KGBV Teacher Vacancy 2024: किस विषय के लिए कितनी वैकेंसी
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गणित शिक्षिका के लिए 4, भाषा शिक्षिका के 2, विज्ञान की शिक्षिका के लिए 3, सामाजिक विज्ञान के लिए 2 और लेखपाल व कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 2 पदों पर रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता जान सकते हैं।Teacher Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विवि से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी व दिव्यांक अभ्यर्थियों को यहां छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।Teacher Recruitment 2024: आयु सीमाकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षिका के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1, बीसी-2 वर्ग के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष का छूट दिया जाएगा।
KGBV Teacher Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले kgbv.upsdc.gov.in पर जाएं।
- यहां KGBV Teachers Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
