जॉब्स

Sweeper Job: स्वीपर की नौकरी के लिए ग्रेजुएट्स व पोस्ट ग्रेजुएट्स भी लाइन में, 46 हजार ने किया आवेदन

Sweeper Job in Haryana: हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों और नागरिक निकायों में सफाई करने के लिए स्वीपर की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे, हालांकि आवेदन विंडो बंद हो गई है, इस लेटेस्ट सरकारी नौकरी के लिए 46000 से ज्यादा ग्रेजुएट्स व पोस्टग्रेजुएट्स भी अप्लाई कर चुके हैं।

Image

हरियाणा में स्वीपर की भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स व पोस्ट ग्रेजुएट्स भी लाइन में(image - canva)

Latest Sarkari Naukri, Sweeper Job in Haryana: हरियाणा में बंपर सरकारी नौकरी का मौका था, लेकिन खुश होने की जगह बेरोजगारी का आलम देखिए कि स्वीपर की इस सरकारी नौकरी के लिए बहुत बड़ी मात्रा में ग्रेजुएट्स व पोस्टग्रेजुएट्स ने अप्लाई किया, आपको जानकर हैरानी होगी कि 46000 यूजी और पीजी किए उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस भर्ती अभियान के लिए पदों की संख्या निश्चित नहीं की गई है, लेकिन वेतन का जिक्र किया गया है। जानें Haryana Sweeper Job के लिए UG व PG उम्मीदवार क्यों कर रहे हैं आवेदन।

Haryana Sweeper Job Salary

इन पदों पर चुने गए लोगों को सैलरी के तौर पर 15000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है। इस नौकरी के लिए 6000 पोस्टग्रेजुएट्स ने जबकि 40000 ग्रेजुएट्स ने अप्लाई किया है। इसके अलावा 1.2 लाख उम्मीदवार ऐसे हैं, जो कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर चुके हैं।

बता दें, उच्च शिक्षित उम्मीदवारों की एक बड़ी संख्या ने राज्य सरकार की आउटसोर्सिंग एजेंसी हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के माध्यम से स्वीपर के संविदात्मक पद के लिए आवेदन किया है।

Haryana Sweeper Job Application

6 अगस्त से 2 सितंबर के बीच इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन लिए गए थे। हरियाणा के लगभग सभी क्षेत्रों से लोगों ने आवेदन किया था, इनमें एक शिक्षक भी शामिल हैं।

शिक्षक भी कर रहे आवेदन

ToI की खबर के अनुसार, इन आवेदकों में एक मनीष भी हैं, जिन्होंने बताया, "निजी स्कूलों या कंपनियों में भी हमें मुश्किल से 10,000 रुपये महीने मिलते हैं। यहां भविष्य में नियमित रोजगार की उम्मीद की किरण है। साथ ही, झाड़ू लगाना पूरे दिन का काम नहीं है, इसलिए हम दिन में दूसरे काम भी कर सकते हैं।"

क्यों स्वीपर की नौकरी चाहते हैं लोग?

मनीष की कहानी अनोखी नहीं है, ऐसे ही तमाम लोग अपने सपनो को छोड़कर इस नौकरी की ओर रुख करना चाहते हैं, रोहतक के सुखपुरा चौक की रहने वाली सुमित्रा को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से नौकरी नहीं मिल पाईं, उनके लिए इस पद के लिए आवेदन करना अंतिम विकल्प है।

सुमित्रा ने कहा, "यह एकमात्र नौकरी बची है जिसके लिए मैं सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद के साथ आवेदन कर सकती हूं। मेरे परिवार ने आगे की पढ़ाई या कोचिंग के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया है, इसलिए अब नौकरी ही मेरा एकमात्र विकल्प है।"

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article