जॉब्स

Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 70000 से ज्यादा, जानें कैसे करें अप्लाई

Supreme Court Court Master Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट में Court Master के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है।

Image

सुप्रीम कोर्ट में वैकेंसी

Supreme Court Court Master Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। सुप्रीम कोर्ट में Court Master के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 20 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां सुप्रीम कोर्ट के भर्ती सेल द्वारा की जा रही हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सुप्रीम कोर्ट भर्ती की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑफलाइन आवेदव कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

Supreme Court Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Vacancy circular for the post of Court Master (Shorthand) on deputation basis के लिंक पर जाएं।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म अच्छे से भरें।
  • मांगी गई डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स के साथ एप्लीकेशन फॉर्म पोस्ट करना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भेजने का पता- Clearance to Recruitment Cell, Supreme Court of India, Tilak Marg, New Delhi-110001

कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री बीजीएल या एलएलबी होनी चाहिए। इसके अलावा शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) में 120 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ शॉर्टहैंड स्पीड होनी चाहिए। वहीं, कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति के साथ कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 56 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Supreme Court Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कैसे होगा चयन?

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सेलेक्शन शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट होगा। इसमें इंग्लिश शॉर्टहैंड स्पीड 120 शब्द प्रतिमिनट होनी चाहिए। वहीं, सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article