जॉब्स

SSC MTS Notification 2025: एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन जारी, जानें पदों की संख्या, पात्रता, उम्र व जरूरी तारीखें

SSC MTS Notification 2025 Released: एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in पर से आवेदन कर सकते हैं, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है, जानें इस साल कितने पद भरे जाएंगे, कौन कर सकेगा आवेदन? क्या होनी चाहिए उम्र व जरूरी तारीखें

Image

एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन

SSC MTS Notification 2025 Pdf Download: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2025 के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। विज्ञप्ति के साथ पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा 2025 के लिए ssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जानें इस साल कितने पद भरे जाएंगे, कौन कर सकेगा आवेदन? क्या होनी चाहिए उम्र व क्या है SSC MTS Notification 2025 Last Date to Apply

SSC MTS Notification 2025 Vacancy

आयोग ने अब तक 1075 रिक्तियों की घोषणा की है, जो हवलदार पद के लिए हैं। जल्द ही एमटीएस पद के लिए रिक्तियां भी क्लियर कर दी जाएंगी।

SSC MTS Notification 2025 Date

उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 25 जुलाई को बंद हो जाएगी।

SSC MTS Notification 2025 in Hindi

जो उम्मीदवार अंतिम तिथि पर या उससे पहले आवेदन करेंगे, वे 29 से 31 जुलाई के बीच अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

कब है परीक्षा

SSC MTS और हवलदार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

SSC MTS Notification 2025 Age Limit

जो उम्मीदवार 1 अगस्त, 2025 को 18-25 वर्ष के हैं, वे MTS पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और जो उम्मीदवार 18-27 वर्ष के हैं, वे हवलदार पद और विभिन्न विभागों में MTS के कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट लागू होगी। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को कट-ऑफ तिथि (1 अगस्त, 2025) को या उससे पहले कक्षा 10 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

SSC MTS Notification 2025 Fee

एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article