UP School Holiday Tomorrow, School Closed Tomorrow In UP, Lucknow, Kanpur, Lakhimpur Kheri, Prayagraj: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एकबार फिर करवट ले (UP School Holiday Tomorrow) लिया है। लगातार भारी बारिश के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में बदलते मौसम और भारी बारिश, आंधी-वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए योगी सरकार ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है। इसके चलते कानपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस बीच यूपी के स्कूलों के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या कल स्कूल बंद हैं या खुले हैं। यहां आप लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं।
Kanpur School Closed Tomorrow: कानपुर में कल बंद रहेंगे स्कूल
कल यानी 26 सितंबर को कानपुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते यहां कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। इस बात की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, अत्यधिक वर्षा एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर के आदेशानुपालन मे जनपद कानपुर नगर के समस्त परिषदीय / मान्यता प्राप्त / अशासकीय सहायता प्राप्त / सी०बी०एस०सी० / आई०सी०एस०ई० / संस्कृत / अन्य बोर्डों के प्री प्राइमरी से कक्षा–12 तक के समस्त विद्यालयों मे दिनांक 26 सितम्बर 2026 का एतद द्वारा अवकाश घोषित किया जाता है।

Kanpur School Closed News
Lucknow School Holiday Tomorrow: लखनऊ में भी बंद रहेंगे स्कूल
लखनऊ में भी भारी बारिश के चलते कल यानी 26 सितंबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में विगत कुछ घंटों से खराब मौसम एवं अतिवृष्टि से जलभराव व मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद लखनऊ के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों एवं समस्त बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में दिनांक 26.09.2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

Lucknow School Holiday 26 September
Lakhimpur Kheri School Closed: लखीमपुर खीरी में भी कल बंद रहेंगे स्कूल
लखीमपुर खीरी में भी भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते कल यानी 26 सितंबर 2026 को नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि, लखीमपुर खीरी के निर्देशानुसार अत्यधिक वर्षा, जलभराव एवं अतिवृष्टि की स्थिति/संभावना के दृष्टिगत जनपद लखीमपुर खीरी के परिषदीय/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त, सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/अन्य बोर्ड से संचालित हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 12 तक) में दिनांक 26.09.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है।

Lakhimpur Kheri School Holiday Tomorrow
सीतापुर में भी कल बंद रहेंगे स्कूल
सीतापुर जिले में भी कल यानी 26 सितंबर 2026 को कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
इन जिलों में बाढ़ की आशंका
आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट के कुछ वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और राहत एजेंसियों को आवश्यकतानुसार तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
