जॉब्स

SSC JE Result 2024: जूनियर इंजीनियर भर्ती पेपर 1 का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर डायरेक्ट करें चेक

SSC Junior Engineer Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल जूनियर इंजीनियर भर्ती के माध्यम से कुल 1765 पदों पर भर्तियां होनी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स जो पेपर 1 परीक्षा में शामिल हुए थे वो SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SSC JE का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

SSC Junior Engineer Result 2024: जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए पेपर 1 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल जूनियर इंजीनियर भर्ती के माध्यम से कुल 1765 पदों पर भर्तियां होनी है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स SSC JE Exam में शामिल हुए थे वो SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि फिलहाल पेपर 1 का रिजल्ट जारी हुिआ है।

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए पहले पेपर का आयोजन 5 जून से 7 जून 2024 तक हुआ था। पेपर का रिजल्ट जारी हो गया है।

SSC JE Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical) Examination 2024 Download Paper 1 Result के लिंक पर जाएं।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और नाम सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC JE Paper 1 Exam Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC JE Exam में 16223 उम्मीदवार सफल

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए जारी रिजल्ट में कैंडिडेट्स का रोल नंबर, परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स दी गई होगी। रिजल्ट के पीडीएफ फाइल में इन डिटेल्स को ctrl+f करके सर्च करें। एसएससी ने 11765 उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग और 4458 कैंडिडेट को इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए शॉर्टलिस्टेड किया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article