SSC JE Notification 2025 PDF at ssc.gov.in: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 30 जून को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 21 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किए जाने की संभावना है।
SSC JE Exam 2025 Notification: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी जाएगी।
How to apply for SSC JE Notification 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC JE Notification 2025: कितना देना होगा शुल्क
एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग व सभी वर्गों की महिलाओं को फीस में छूट होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
