जॉब्स

SSC GD Constable Notification 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन कब आएगा, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई, जानें योग्यता

SSC GD Constable Notification 2024 Date (SSC GD का फॉर्म कब आएगा 2024): कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जीडी कांस्टेबल एग्जाम का नोटिफिकेशन अगस्त में जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

SSC GD Constable Notification 2024

SSC GD Constable Notification 2024 Date (SSC GD का फॉर्म कब आएगा 2024): सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इस साल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम का नोटिफिकेशन 27 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 5 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां एसएसी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Notification 2024 Date: किन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी।

SSC GD Constable Notification 2024 PDF: ऐसे होगा चयन

एसएससी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। आयोद द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन जनवर-फरवरी 2025 में किया जाएगा। बता दें कि जीडी कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

How to apply for SSC GD Constable Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: अगस्त में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

SSC GD Constable Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

एसएसी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article