एजुकेशन

UP Police Constable Re Exam 2024: अगस्त में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

UP Police Constable Re Exam 2024 Date and Pattern: यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 2024 डेट, पैटर्न और सिलेबस सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UP Police Constable Re Exam 2024

UP Police Constable Re Exam 2024 Date and Pattern: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम की तारीख (UP Police Constable Re Exam 2024 Date) घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 2024 डेट, पैटर्न (UP Police Constable Re Exam 2024 Pattern) और सिलेबस सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Re Exam 2024 Date: अगस्त में होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी को किया गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। योगी सरकार ने छह महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया था। अब बोर्ड द्वारा कांस्टेबल परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 5 दिनों में दो पाली में होगी और प्रत्येक पाली में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

UP Police Constable Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article