जॉब्स

SSC हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 2025: चयनित लोगों को कितनी मिलती है सैलरी? जानें एग्जाम पैटर्न व अन्य जानकारी

SSC Combined Hindi Translator Salary Per Month: अगर आपने SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो जानें चयनित होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? कितने पद भरे जाएंगे? कब होगी परीक्षा व क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

Image

एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर सैलरी

अगर आपने SSC Combined Hindi Translator (CHT) Recruitment Exam 2025 के लिए आवेदन किया है और इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हर सरकारी नौकरी की तरह इस भर्ती में भी उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है—सेलेक्शन के बाद कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप अभी तक इससे अनजान हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

SSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में चयनित जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) को पे लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा, यानी करीब 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा भत्ते भी होंगे, जो कि केंद्र सरकार के नियमानुसार मिलेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 437 पद भरे जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी:

पेपर-I: वस्तुनिष्ठ (Objective Type) बहुविकल्पीय प्रश्न

पेपर-II: वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न

पेपर-I में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी — हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

पेपर-I के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को पेपर-II के लिए श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

परीक्षा की तारीख

SSC CHT परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाना निर्धारित है।

महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अन्य व लेटेस्ट जानकारी और अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें: ssc.nic.in

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article