जॉब्स

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल की फाइनल वैकेंसी, जानें कैसे भरें विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म

SSC CGL 2024, SSC CGL Option Cum Prefrence Form 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 के लिए पदों और विभागों के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने के लिए विंडो ओपन कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे भर सकते हैं।

Image

SSC CGL 2024: यहां भरें एसएससी सीजीएल विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म

SSC CGL 2024, SSC CGL Option Cum Prefrence Form 2024: एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC CGL Option Cum Prefrence Form) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 के लिए पदों और विभागों के लिए विकल्प सह वरीयता भरने के लिए विंडो ओपन कर दी है। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भर सकते हैं।

यहां फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2025 शाम 5 बजे तक है। यहां अभ्यर्थी लॉगइन टैब के माध्यम से अपना लॉग इन कर सकेंगे। इसके जरिए अपने विभागों का चयन करें।

SSC CGL Final Vacancy List: एसएससी सीजीएल के लिए फाइनल वैकेंसी

बता दें स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अंतिम कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 के लिए फाइनल वैकेंसी की भी घोषणा की है। आयोग की ओर से जारी पीडीएफ के मुताबिक इस वर्ष कुल 18,174 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के 7567 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 4521, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2762, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1606 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1718 पद शामिल हैं।

SSC CGL Option Cum Prefrence Form 2024: कैसे भरें फॉर्म

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • यहां सबसे पहले अपना लॉगइन करें।
  • इसके बाद SSC Option-Cum-Prefrence Form 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आप विभागों का अंतिम चयन कर सकते हैं।

एसएससी ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article