जॉब्स

SSC CGL Exam Date 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन से शुरू होगा टियर 1 एग्जाम, देखें शेड्यूल

SSC CGL Tier 1 Exam Date 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल 2024 परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। इस साल सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CGL परीक्षा की तारीख घोषित

Photo : Times Now Digital

SSC CGL Tier 1 Exam Date 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL 2024 Tier 1 एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई है। इस साल सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार SSC CGL 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 17727 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 7 दिन पहले जारी होगा।

SSC CGL 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया था। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब कमर कस लें। सितंबर माह में ही SSC CGL के टियर 1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।

SSC CGL Exam Schedule: कब से होगी परीक्षा?

एसएससी सीजीएल परीक्षा 9 सितंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 26 सितंबर 2024 तक चलेंगी। टियर 1 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) होती है। इसमें जनरल इंटेलीजेंस, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और लॉजिकल रिजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं।

SSC CGL Exam 2024 Tier 1 Date Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CGL 2024 वैकेंसी डिटेल्स

SSC CGL भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप बी और सी पदों को भरा जाता है। इसमें असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं।

इस साल सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 17727 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक की होती है। Intelligence Bureau, रेलवे मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और सेंट्रल सेक्रेट्रिएट सर्विस जैसे विभागों में भर्तियां होती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article