जॉब्स

SGPGI Recruitment 2024: पीजीआई लखनऊ में नौकरी पाने का मौका, मेडिकल स्टाफ की बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

SGPGI Lucknow Recruitment 2024: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज SGPGI Lucknow में मेडिकल स्टाफ के पद पर बंपर भर्तियां निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 419 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसजीपीजीआई की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1180 रुपये देने होंगे।

Image

SGPGI में नौकरी पाने का मौका

SGPGI Lucknow Recruitment 2024: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज SGPGI Lucknow में मेडिकल स्टाफ के पद पर बंपर भर्तियां निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 419 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाना होगा।

एसजीपीजीआई की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे बताए स्टेप्स से आवेदन कर लें।

SGPGI Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर भर्ती से संबन्धित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पोर्टल पर पहले Click here to register new user पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरें और पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

इन पदों पर भर्तियां

  • जूनियर इंजीनियर टेलिकॉम: 1 पद
  • सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: 9 पद
  • स्टेनोग्राफर: 20 पद
  • रिसेप्शनिस्ट: 19 पद
  • नर्सिंग ऑफिसर: 260 पद
  • पर्फ्युजनिस्ट: 05 पद
  • टीचिंग रेडियोलॉजी: 15 पद
  • मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट: 23 पद
  • टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी): 09 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (न्यूरो-ओटोलॉजी): 02 पद
  • जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट: 02 पद
  • कनिष्ठ व्यावसायिक चिकित्सक: 02 पद
  • न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट: 07 पद
  • टेक्नीशियन (डायलिसिस): 37 पद
  • सेनेटरी इंस्पेक्टर ग्रेड-I: 08 पद

कितनी है फीस?

एसजीपीजीआई की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1180 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी के लिए ये 708 रुपये है। सेलेक्शन के लिए कई चरण की परीक्षा देनी होगी, जैसे लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम। सभी चरण पास करने वाले का चयन अंतिम होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article