SBI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के पदों पर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Recruitment 2024) खबर है। एसबीआई ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर, रिस्क स्पेशलिस्ट, रिसर्च एनालिस्ट व चार्टर्ड अकाउंटेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SBI SCO Recruitment) की जाएगी। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए (SBI SCO Vacancy) किया जाएगा। यहां आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 जून 2024 है। यहां आप एसबीआई में ऑफिसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान (SBI Sarkari Naukri) सकते हैं।
SBI SCO Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
एसबीआई के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित है। साथ ही यहां आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।SBI SCO Recruitment 2024 Apply Online
- sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI Trade Finance Officer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SBI SCO Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
एसबीआई के इन पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।SBI SCO Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
एसबीआई के ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रोसेस आप नीचे देख सकते हैं।- शॉर्टलिस्टिंग
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
