जॉब्स

SBI PO Mains Admit Card 2025: जारी हुआ एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SBI PO Mains Admit Card 2025 released at sbi.co.in: एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का आयोजन 5 मई 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Image

SBI PO Mains Admit Card 2025

SBI PO Mains Admit Card 2025 released at sbi.co.in: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं।

SBI PO Mains Exam 2025: मई में होगी परीक्षा

एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का आयोजन 5 मई 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम डेट, शिफ्ट,सेंटर और कोड सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

How to download SBI PO Mains Admit Card 2025

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीओ मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Mains Exam 2025: इस बात का रखें ध्यान

एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से एसबीआई में पीओ के 600 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article