जॉब्स

Sarkari Naukri, 20 Dec 2022: यूपी से लेकर बिहार तक जॉब की आई बहार, जानें आज की टॉप सरकारी नौकरी के अपडेट्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 20, 2022, 08:43 PM IST

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं के बीच क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको देशभर में निकली टॉप सरकारी नौकरी और रिजल्ट के अपडेट्स बताने जा रहे हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Sarkari Naukri, 20 Dec 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका है। केंद्र और राज्य सरकारों ने देशभर के विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेेजुएट्स भी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको आज की टॉप जॉब के अपडेट्स बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही रिजल्ट, एडमिट कार्ड और आंसर की पर भी लेटेस्ट जानकारी मिलेगी।

UPPCL Recruitment 2022: यूपी में नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेश लिमिटेड ने अकाउंट ऑफिसर के 15 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर आज से अप्लाई कर सकते हैं। यूपी में अकाउंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

UPSSSC Notification 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 8 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

BPSC 68th Pre Exam 2022: बढ़ी आवेदन की तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब अभ्यर्थी परीक्षा के लिए 30 दिसंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 तय की गई थी।

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2022: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड 2 सीनियर टीचर (ग्रुप सी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक फिर 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा।

SSC CGL Result 2021: टियर 3 के नतीजे जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 3 एग्जाम 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आज जारी कर दिया है। टियर 3 परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 4 जनवरी और 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article