जॉब्स

Sarkari Naukri for Agniveer: अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद सरकारी नौकरी का मौका, बनेंगे स्पोर्ट्स टीचर

Agniveer to Become Sports Teacher: सेना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को स्पार्ट्स टीचर बनाने की घोषणा की है। अगले वर्ष सेना से रिटायर होने वाले प्रदेश के अग्निवीरों को माध्यमिक स्कूलों में खेल शिक्षक पद पर रखने का सरकार विचार कर रही है।

Image

अग्निवीर बनेंगे स्पोर्ट्स टीचर

Photo : iStock

Agniveer to Become Sports Teacher: साल 2022 में लॉन्च हुए अग्निपथ योजना पर अक्सर सवाल उठते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार अगले वर्ष सेना से रिटायर होने वाले प्रदेश के अग्निवीरों को माध्यमिक स्कूलों में खेल शिक्षक पद पर रखने का सरकार विचार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को स्पार्ट्स टीचर बनाने की घोषणा की है। बता दें कि राज्य में खेल शिक्षकों की काफी कमी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के सुझाव के बाद प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। प्रदेश के करीब 740 माध्यमिक स्कूलों में एक भी खेल शिक्षक नहीं है। ऐसे मे भारी संख्या में खेल शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।

यूपी में शिक्षकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश में भारी संख्या में शिक्षकों की भर्तियां आने वाली हैं। बता दें कि साल 2021 में TGT और PGT शिक्षकों की भर्तियां हुई थीं। इसके बाद से नई भर्ती का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में अग्निवीरों के लिए खेल शिक्षक भर्ती की घोषणा काफी राहत पहुंचाने वाली है।

अग्निपथ योजना के नियम

अग्निपछ योजना साल 2022 में लॉन्च हुई। केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना से जोड़ने का था। हालांकि, शुरुआत में इस योजना में कहा गया था कि सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों में से 75 फीसदी को 4 साल बाद रिटायर कर दिया जाएगा। वहीं, शेष 25 फीसदी सेना में कार्यरत रहेंगे।

रिटायर होने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकारों द्वारा सरकारी नौकरी में छूट देने की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों को खेल शिक्षक बनाने की घोषणा कर दी है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article