बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी उड़ता तीर के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे। ये दोनों कुछ दिनों पहले ही पति पत्नी और वो 2 में दिखाई दिए थे, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद अब ये एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार 20 अक्टूबर के दिन अमृतसर पहुंचे थे जहां इन्होंने गोल्डन टेंपल में भी प्रार्थना की। गोल्डन टेंपल का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें सारा अली खान भावुक नजर आ रही हैं। उनकी आंखों से निकलते आंसू बता रहे हैं कि वो अरदास के दौरान मन से कितना हल्का फील कर रही थीं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: रावण स्त्रोत पर Yash ने किया तांडव, देखें वीडियो
गोल्डन टेंपल में रो पड़ीं Sara Ali Khan
गोल्डन टेंपल से सामने आए वीडियो में सारा अली खान बेहद भावुक नजर आ रही हैं। वो उड़ता तीर का प्रमोशन करने के लिए अमृतसर पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन भी किए। इस दौरान आयुष्मान खुराना और उड़ता तीर की टीम उनके साथ थी। जब गोल्डन टेंपल में अरदास हो रही थी तब सारा अली खान भावुक हो गईं और वो अपने आंसू नहीं रोक पायीं। जब उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे तब किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में रणबीर-यश की 'Ramayan' होगी टैक्स-फ्री, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने की पुष्टि
Sara Ali Khan ने भी शेयर की PICS
अदाकारा सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल विजिट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ हैं। दोनों अमृतसर में उड़ता तीर (Udta Teer) प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे, जहां इन्होंने ना केवल फैंस से मुलाकात की बल्कि शहर की मेहमाननवाजी का भी लुत्फ उठाया। इस वीकेंड दोनों की कॉमेडी मूवी रिलीज होगी, जिसके ट्रेलर को कमाल का रिस्पॉन्स मिला है। देखना दिलचस्प रहेगा कि इनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में कैसा परफॉर्म करेगी?
