जॉब्स

Bank Naukri Bharti 2023: इस बैंक में निकली एक हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए कितना होगा वेतन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 27, 2023, 09:52 PM IST

Bank Naukri Bharti Job Vacancy 2023: आईडीबीआई बैंक के अंदर एक हजार से ज्यादा अहम पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर 1036 कार्यकारी पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यहां पर वेतन और आवेदन से जुड़े अन्य अपडेट्स को जाकर चेक किया जा सकता है।

Image

बैंक भर्ती 2023

Bank Job Vacancy Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों को आमंत्रित किया गया। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा यह भर्ती अभियान संगठन में 1036 पदों के लिए भर्ती करेगा। आईडीबीआई बैंक में आवेदन की प्रक्रिया 7 जून 2023 को समाप्त होने वाली है।

शिक्षा योग्यता: आईडीबीआई बैंक भर्ती से जुड़े उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए। इसके अलावा केवल एक डिप्लोमा कोर्स पास करना पात्रता मानदंड को पूरा करने के रूप में नहीं माना जाएगा। यूनिवर्सिटी को सरकार की ओर से सरकारी निकाय यानी एआईसीटीई, यूजीसी आदि से मान्यता प्राप्त / अनुमोदित होना चाहिए।

समेकित वेतन:

प्रथम साल में रु.29,000/- प्रति माह,

दूसरे साल में रु.31,000/- प्रति माह और

सेवा के तीसरे साल में रु.34,000/- प्रति माह।

आवेदन कैसे करें: आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार 24 मई से 07 जून, 2023 तक दोनों डेट्स सहित केवल ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

आवेदन प्रक्रिया: भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में यहां बताई जानकारी के अनुसार किया जाना है -

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार (केवल सूचना फीस): 200 रुपये

अन्य उम्मीदवार (आवेदन फीस और सूचना फीस): 1000 रुपये

आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी idbibank.in पर जाकर इस संबंध में ज्यादा अपडेट्स को जाकर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा लेटेस्ट अपडेट्स के लिए लगातार टाइम्स नाउ नवभारत के जॉब्स सेक्शन को नौकरी से जुड़े अपडेट्स के लिए चेक करते रहें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article