जॉब्स

Sarkari Job Alert 2024: 10वीं पास के लिए यहां निकली सरकारी नौकरी, 22 जून से पहले करना होगा आवेदन

Sarkari Job Alert 2024 , Apprentice Vacancy in Heavy Vehicles Factory: हेवी व्हीकल फैक्ट्री (HVC) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 8 जून 2024 से चल रही है। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 22 जून 2024 है।

Image

Sarkari Job Alert 2024

Sarkari Job Alert 2024 , Apprentice Vacancy in Heavy Vehicles Factory: हेवी व्हीकल फैक्ट्री (HVC) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 8 जून 2024 से चल रही है। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 22 जून 2024 है। स भर्ती में आईटीआई और नॉन आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो भी अभ्यर्थी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं, वो अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन फॉर्म सब्मिट कर दें। हेवी व्हीकल फैक्ट्री में अप्रेंटिस के लिए भारत सरकार के पोर्टल

(www.apprenticeship.gov.in) पर अप्लाई करना होगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस पर किया जाएगा। आईटीआई उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में 161 पद हैं और नॉन आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए 92 पद। जिनमें अभ्यर्थी अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। Non ITI पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

Apprentice jobs Application Form 2024: ऐसे करना है आवेदन

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध फॉर्म को डाउनलोड करके उसे भरना होगा।
  • इसके बाद उस पर फोटोग्राफ पेस्ट करके सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर पोस्ट करना होगा।
  • पता है To THE CHIEF GENERAL MANAGER, HEAVY VEHICLES FACTORY, AVADI, CHENNAI-600054. TAMILNADU।
  • लिफाफे के ऊपर अभ्यर्थियों को बड़े अक्षरों में "59TH BATCH TRADE APPRENTICES" भी लिखना होगा।

Apprentice jobs Application Form 2024: पदों का विवरण

ट्रेडITI/Non ITIवैकेंसी
फिटरNon ITI32
मैकेनिस्टNon ITI36
वेल्डरNon ITI24
इलेक्ट्रिशियनITI38
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकITI10
फिटरITI45
मैकेनिस्टITI43
पेंटरITI5
वेल्डरITI20
कुल पदITINon ITI253

HVC Recruitment 2024: आयुसीमा

अप्रेंटिस की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु में आरक्षित वर्ग के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article