RVUNL ITI Recruitment 2025: राजस्थान राज्य विधुत उत्पादन निगम लिमिटेड ने तकनीशियन 3 (ITI), ऑपरेटर -3 (ITI), प्लांट अटेंडेंट - 3 (ITI) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। RVUNL और JVVN में कुल 216 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 मार्च 2025 है। राजस्थान की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ईबीसी/एमबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। आवेदन करने के लिए www.energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
RVUNL Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के लिए चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन (document verification) और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर होगा उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तय की जाएगी।
RVUNL मासिक वेतन
RVUNL भर्ती 2025 के अंतर्गत तकनीशियन 3 (ITI)/ऑपरेटर-3 (ITI)/प्लांट अटेंडेंट 3 (ITI) के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक वेतन दिया जाता है। प्रारंभ में चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष के लिए "प्रोबेशनर ट्रेनी" के रूप में नियुक्त किया जाता है और उनका निश्चित वेतन 13,500/- रुपये प्रति माह होता है। प्रोबेशन प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद, उन्हें मैट्रिक्स में लेवल-4 के न्यूनतम (प्रथम सेल) 19,200/- रुपये प्रति माह पर निर्धारित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ईबीसी/एमबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी।
