जॉब्स

RSMSSB VDO 2025: बढ़ गई फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता

RSMSSB VDO 2025 Online Apply Last Date Extended: राजस्थान में वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम ति​थि बढ़ा दी गई है, इच्छुक उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Image

RSMSSB VDO 2025: बढ़ गई फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ी

RSMSSB VDO 2025 Online Apply Last Date Extended: क्या आप राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से चूक गए हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि RSMSSB VDO Form 2025 भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए जमकर आवेदन आते हैं, ऐसे में समय सीमा समाप्त होने से बहुत से उम्मीदवार आवेदन से वंचित रह गए थे।

RSMSSB VDO 2025 Online Apply Last: उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर 25 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले, पंजीकरण 18 जुलाई 2025 को समाप्त होने वाला थे।

RSMSSB VDO Vacancy 2025, परीक्षा के बारे में

परीक्षा पैटर्न में 160 सवाल होंगे, जिनके लिए 200 अंक होंगे। परीक्षा 3 घंटे की अवधि की होगी। इसमें नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे)।

RSMSSB VDO Recruitment 2025, कितने पद भरे जाएंगे

ग्राम विकास अधिकारी के लिए कुल 850 रिक्तियां हैं। नीचे देखें रिक्तियों का विवरण

रिक्तियां: 850 पद (683 गैर-टीएसपी; 167 टीएसपी)

आयु सीमा: आवेदन के लिए 1 जनवरी, 2026 तक उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RSMSSB VDO Recruitment 2025, आरएसएसबी वीडीओ के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी (सीएल): 600 रुपये
  • ओबीसी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी: 400 रुपये
  • सुधार शुल्क: 300 रुपये

RSMSSB VDO 2025: आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार आरएसएसबी वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे दिए गए स्टेप्स देखें

  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • अपना एसएसओ खाता बनाएं या लॉगिन करें (एकमुश्त पंजीकरण)।
  • भर्ती → वीडीओ (विज्ञापन संख्या 03/2025) पर जाएं
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी विवरण भरें।
  • स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र (10वीं, स्नातक, कंप्यूटर प्रमाण पत्र, निवास, जाति, आदि) अपलोड करें।
  • आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

शैक्षणिक योग्यता: स्नातक + निम्नलिखित कंप्यूटर प्रमाणपत्रों में से एक

  • ओ-लेवल,
  • सीओपीए/डीपीसीएस,
  • सीएस/एप्लिकेशन में डिप्लोमा, या आरएस-सीआईटी।
Direct Link for Official Notice

RSMSSB VDO 2025 Exam Date, कब है परीक्षा?

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article