RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी एनिमल अटेंडेंट सीधी भर्ती 2023 राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट बंपर पदों पर सरकारी नौकरी निकाली गयी है। इच्छु अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या ssb.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2024 तय की गयी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून 2024 के मध्य किया जाएगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 10-15 दिन पहले जारी किया जाएगा।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से दसवीं (10वीं) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। नोटिफिकेशन के मुताबिक 5934 पदों गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5281 पद रखे गए हैं। जबकि अनुसूचित क्षेत्र के लिए 653 पद रखे गए हैं। योग्यता में अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में पढ़ने व लिखने का ज्ञान हो और साथ ही राजस्थान राज्य की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट/ एडवर्टीजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- Direct Recruitment of Animal Attendant 2023 के आगे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन करके अन्य जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के साथ ही जनरल एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
