जॉब्स

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान में संगणक पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें आवेदन, जानें योग्यता

RSMSSB Computer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संगणक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 12 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

RSMSSB Recruitment 2023

Photo : iStock

RSMSSB Computer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संगणक (Computer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 12 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है।

RSMSSB Computer Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से संगणक के 583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 512 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 71 पद शामिल हैं।

RSMSSB Computer Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

राजस्थान में संगणक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से गणित या सांख्यिकी या अर्थशास्त्र मे से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 10 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

RSMSSB Computer Exam Date 2023: कब होगी संगणक परीक्षा

संगणक पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

RSMSSB Computer Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान संगणक भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य न क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article