जॉब्स

RSMSSB Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी के 2000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट से करें अप्लाईट

RSMSSB Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी के 2020 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Rajasthan Patwari Recruitment 2025) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 22 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप आरएसएमएसएसबी पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

RSMSSB Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी के 2020 पदों पर निकली वैकेंसी

RSMSSB Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान सरकारी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Patwari Recruitment 2025) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेश जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्व मंडल, अजमेर में कुल 2020 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Rajasthan Patwari Vacancy 2025) की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1733 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 287 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहा आवेदन के लिए 22 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2025 है। यहां आप आरएसएमएसएसबी पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी के कितने पदों पर वैकेंसी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पटवारी के कुल 2020 दों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें नॉन टीएसपी (Non TSP) के 1733 व टीएसपी के 287 पदों पर भर्ती होगी।

Rajasthan Patwari Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 22 फरवरी 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date To Aply Online) - 23 मार्च 2025
  • राजस्थान पटवारी एग्जाम डेट - 11 मई 2025

Rajasthan Patwari Qualification: राजस्ठान पटवारी के लिए क्वालिफिकेशन

यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविदयालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही NIELIT O Level Exam/COPA/Degree या कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आरएस सीआईटी या इंजीनियरिं में डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानाकरी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Age Limit: राजस्थान पटवारी के लिए एज लिमिट

  1. न्यूनतम आयु- 18 साल
  2. अधिकतम आयु - 40 वर्ष
ध्यान रहे यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSMSSB Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर चला जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  1. अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) - 600 रुपये
  2. ओबीसी एनसीएल (OBC NCL) - 400 रुपये
  3. एससी/एससटी (SC/ST) - 400 रुपये
  4. फॉर्म में करेक्शन की फीस - 300 रुपये

यहां आप सीएससी सेंटर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article