RSMSSB Animal Attendent Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए (RSMSSB Animal Attendent Recruitment 2024) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचार भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (RSMSSB Animal Attendent Vacancy 2024) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5 हजार 934 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rjasthan.gov.in, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जाकर अपना आवेदन कर (RSMSSB Animal Attendent Bharti 2024) सकते हैं।
यहां आवेदन के लिए 19 जनवरी 2024 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2024 है। यहां आप आरएसएसबी एनिमल अटेंडेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Animal Attendent Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आरएसएमएसएसबी पशु परिचारक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थियों को देवनागिरी लिपि में हिंदी लिखने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा राज्य की भाषा की अच्छी जानकार होनी चाहिए।RSMSSB Animal Attendent Vacancy 2024: आयु सीमा
राजस्थान के एनिमल अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थयों को आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को भी यहां 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।RSMSSB Animal Attendent Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले rssb.rjasthan.gov.in, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSMSSB Rajasthan Animal Attendent Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर साइट पर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर अपने पा रख लें।
