जॉब्स

RSMSSB Junior Instructor Admit Card 2024: इस तारीख को होगी राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

RSMSSB Junior Instructor Admit Card 2024: राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

RSMSSB Junior Instructor Admit Card 2024

RSMSSB Junior Instructor Admit Card 2024: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने जूनियर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का नोटिस (RSMSSB Junior Instructor Exam 2024 Date) चेक कर सकते हैं।

RSMSSB Junior Instructor Exam 2024: कब होगी परीक्षा

नोटिस के अनुसार, राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर और 20 नवंबर 2024 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड कल यानी 13 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download RSMSSB Junior Instructor Admit Card 2024

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जूनियर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुई एसएससी जेई पेपर 2 आंसर-की, एक क्लिक से तुरंत डाउनलोड करें पीडीएफ

RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में जूनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 679 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 591 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 88 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article