जॉब्स

RRVUNL Recruitment 2025: राजस्थान बिजली विभाग में टेक्नीशियन और ऑपरेटर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

RRVUNL Technician, Operator, Plant Attendant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने अपने यहां पर टेक्नीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च है।

Image

RRVUNL Recruitment 2025: राजस्थान विद्युत विभाग में निकली वैकेंसी

RRVUNL Technician, Operator, Plant Attendant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान के बिजली विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRVUNL Technician Recruitment) खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने अपने यहां पर टेक्निशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्नीशियन-3, ऑपरेटर-3 और प्लांट अटेंडेंट के 150 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RRVUNL Plant Attendant Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च 2025 है। RVVUNL टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRVUNL Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन

राजस्थान बिजली विभाग के टेक्नीशियन-3 (ITI)/ऑपरेटर-3 (ITI)/प्लांट अटेंडेंट-3 (ITI) ग्रुप-1 के अभ्यर्थी इलेक्ट्रिशियन/पावर इलेक्ट्रिशियन/वायरमैन में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। ग्रुप-2 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक/सीओपीओए होना चाहिए। ग्रुप-3 के लिए बॉयलर अटेंडेंट/ जबकि ग्रुप-4 के लिए वेल्डर गैस और इलेक्ट्रिक/फिर होना चाहिए। अधिक जानकारा के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

RRVUNL Technician, Operator Recruitment 2025: आयु सीमा

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दिया जाएगा।

RRVUNL Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RVVUNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RVVUNL Technician-3 (ITI), Operator (ITI), Plant Attendant-3 (ITI) In Rajasthan लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

RRVUNL Technician, Operator Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के इन पदों पर आवदेन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी/शहरिया वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article