जॉब्स

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, इस डेट से करें अप्लाई

RRB Technician Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। योग्य अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर 2 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

RRB Technician Recruitment 2024

RRB Technician Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

RRB Technician Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशिन के कुल 14298 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 6171 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 1481 पद, ओबीसी के लिए 3469 पद, एससी के 2014 पद और एसटी के लिए 1152 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

How to apply for RRB Technician Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

RRB Technician Online Form 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होने के साथ आईटीआई भी किया होना चाहिए। टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए उम्र सीमा 18 से 36 साल और टेक्नीशियन ग्रेड थर्ड के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article