जॉब्स

RPSC RAS Recruitment 2023: आरएएस भर्ती इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC RAS Recruitment 2023 Interview letter: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के अंतर्गत साक्षात्कार के द्वितीय चरण में सम्मिलित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये है।

Image

RPSC RAS Interview Letter

RPSC RAS Recruitment 2023 Interview letter: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के अंतर्गत साक्षात्कार के द्वितीय चरण में सम्मिलित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये है। आयोग की उपसचिव चित्रा जैनानी ने बताया कि द्वितीय चरण में सम्मिलित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन दिनांक 5 मई से 16 मई, 2025 तक किया जाएगा। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर ऑनलाईन भरे गये विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां एवं संलग्नक दस्तावेजों की एक प्रति स्वहस्ताक्षरित (मूल दस्तावेजों सहित) के साथ साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करें। साक्षात्कार पत्र आयोग द्वारा ऑफलाइन रूप से नहीं भेजे जायेंगे और ना ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किये जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article