जॉब्स

RPSC Professor and Coach Exam Schedule: प्राध्यापक और कोच भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025 Exam Schedule released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Image

RPSC Professor and Coach Recruitment exam

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025 Exam Schedule released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि 23 जून से 4 जुलाई तक उक्त परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा के सुगम आयोजन हेतु विभिन्न विषयों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में 5 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप ए के अन्तर्गत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः-

  • हिंदी - 23 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • ज्योग्राफी - 24 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • इंग्लिश - 24 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • संस्कृत - 25 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • गणित - 25 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक

ग्रुप-बी में 14 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 26 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप बी के अन्तर्गत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः-

  • राजनीति विज्ञान - 26 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • हिस्ट्री - 27 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • बायोलॉजी - 27 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • केमिस्ट्री - 28 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • कॉमर्स - 28 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • फिजिक्स - 29 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • सोशियोलॉजी - 29 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • इकोनॉमिक्स - 30 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • उर्दू - 30 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • पंजाबी - 30 जून - दोपहर 2.30 से26 5.30 बजे तक
  • ड्राइंग - 1 जुलाई - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • होम साइंस - 1 जुलाई - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • राजस्थानी - 2 जुलाई - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • म्यूजिक - 2 जुलाई - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक

ग्रुप-सी के अन्तर्गत 3 जुलाई को फिजिकल एजुकेशन विषय के पदों हेतु प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप-डी के अन्तर्गत 4 जुलाई को कोच के पदों हेतु प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र ( कोच-ः फुटबॉल, हॉकी, खो-खो एवं रेसलिंग) की परीक्षा आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article