RPSC ASO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 12 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
RPSC ASO Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for RPSC ASO Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
RPSC ASO Bharti 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 अगस्त से 10 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
