RPSC Exam Latest Update: आरपीएससी द्वारा एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/उपनिदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) परीक्षा- 2024 की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक में संशोधन किया गया है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग द्वारा यथा समय जारी कर दिया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया कि संशोधित कार्यक्रमानुसार उक्त परीक्षा का आयोजन अब आगामी 20 अगस्त को किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त को किया जाना प्रस्तावित किया गया था।
प्राध्यापक-विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 को लेकर अपडेट
आरपीएससी द्वारा प्राध्यापक-विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत प्रदत्त अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले 7 विषयों के 24 अभ्यर्थियों को इस संबंध में अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र आगामी 9 से 12 मई (रात्रि 11.59 बजे) तक आवश्यक रूप से भर दें। इस हेतु अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। विस्तृत सूचना एवं संबंधित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के अंतर्गत विज्ञापित 8 विषयों हेतु परीक्षा आयोजन उपरांत पात्रता की जांच हेतु विचारित सूचियां जारी की गई थी। इन विचारित सूचियों में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने के संबंध में प्रेस नोट गत 16 एवं 23 अप्रैल को जारी कर सूचित किया गया था। इसके उपरांत भी सात विषयों की विचारित सूचियों में सम्मिलित 24 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरे गए।
आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। संबंधित अभ्यर्थी उक्तानुसार ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र समयांतर्गत भरना सुनिश्चित करें। पर्याप्त अवसर दिए जाने के उपरांत भी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने पर पात्रता जांच एवं परिणाम हेतु विचारित नहीं किया जाएगा।
