जॉब्स

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रिकॉर्ड 4.77 लाख नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:33 PM IST

नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल रोजगार हासिल करने का एक प्लेटफॉर्म है । जो भी व्यक्ति पोर्टल के जरिए नौकरी ढूंढ़ना चाहता है, उसे सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पोर्टल की खास बात यह है कि इस पर न केवल कर्मचारी की जानकारी उपलब्धि रहती है। बल्कि कंपनियों का भी रजिस्ट्रेशन होता है।

Image

नौकरी के कहां हैं अवसर

Jobs In India: नौकरी ढूढ़ने वालों के लिए अच्छी खबर है। श्रम मंत्रालय Ministry of Labour and Employment द्वारा शुरू किए गए नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर इस समय नौकरियों के रिकॉर्ड मौके हैं। पोर्टल के अनुसार 28 सितंबर (शाम 5 बजे) को 4.77 लाख नौकरियां मौजूद थीं। यह अभी तक इस पोर्टल पर मौजूद नौकरियों की रिकॉर्ड संख्या है। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल को साल 2015 में लांच किया गया था। यहां पर कोई भी नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है। और इसके जरिए नौकरी के मौके मिल सकेंगे।

देश और विदेश दोनों में मिल सकता है मौका

नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल रोजगार हासिल करने का एक प्लेटफॉर्म है ।इसका उद्देश्य रोजगार पाने के इच्छुक योग्य व्यक्तियों को उपयुक्त रोजगार मिल सके, इसके लिए संभावित नियोक्ताओं (Employer) से जोड़ना है। इसके अलावा NCS,करियर परामर्श, प्रोफेशनल काउंसलिंग और स्किल डेवलपमेंट के लिए ट्रेनिंग का भी मौका देता है। पोर्टल के जरिए देश और विदेश दोनों जगहों पर नौकरी का विकल्प मिल सकता है। पोर्टल पर सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में मौजूद नौकरियों का जानकारी मिलती है।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 26 सितंबर, 2022 तक, एनसीएस पोर्टल पर विभिन्न क्षेत्रों में रिक्तियों की संख्या 4,82,264 हो गई थी, जो अब तक का सर्वाधिक है। वहीं 28 सितंबर को 4,77,785 नौकरियां मौजूद थीं। इसके पहले जून 2019 में सक्रिय रिक्तियों की संख्या 3,20,917 थीं, जो उस समय तक सर्वाधिक थी।सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले वित्त एवं बीमा, ऑपरेशन एंड सपोर्ट, होटल खाद्य सेवा एवं खानपान, हेल्ख और आईटी एंड कम्युनिकेशंस सेक्टर में हैं।

इन जगहों पर ज्यादा मौके

सेक्टर
बैंक, बीमा
ऑपरेशन एंड सपोर्ट
हेल्थ
आईटी एंड कम्युनिकेशंस

कराना होगा रजिस्ट्रेशन

जो भी व्यक्ति पोर्टल के जरिए नौकरी ढूंढ़ना चाहता है, उसे सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उसे अपनी आईडी और दूसरी डिटेल्स देनी होगी। इसके अलावा अपने रुचि का क्षेत्र, काम का अनुभव आदि दूसरी जानकारी भी देनी होती है। पोर्टल की खास बात यह है कि इस पर न केवल कर्मचारी की जानकारी उपलब्धि रहती है। बल्कि कंपनियों का भी रजिस्ट्रेशन होता है। 28 सितंबर तक पोर्टल पर 2,01,478 कंपनियां या नियोक्ता रजिस्टर्ड थे।

ई-श्रम पोर्टल से भी जुड़ा

एनसीएस पोर्टल अब ई-श्रम के साथ एपीआई के माध्यम से जुड़ चुका है। इससे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को एनसीएस पोर्टल पर रोजगार पाने के इच्छुक के रूप में रजिस्टर्ड करने की सुविधा प्राप्त होती है। एनसीएस और उद्यम पोर्टल के बीच जुड़ाव के कारण अब तक एनसीएस पोर्टल पर 39,000 से अधिक एमएसएमई का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत कुल ई-श्रम पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या 9.72 लाख है। इसके अलावा, पीएमकेवीवाई (स्किल इंडिया पोर्टल) के कुल 41.52 लाख सर्टिफिकेट डेटा को एनसीएस पोर्टल के साथ शेयर किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article