जॉब्स

RBI Recruitment 2025: आरबीआई ने मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर निकाली वैकेंसी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट सेलेक्शन

RBI Medical Consultant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मेडिकल कंस्ल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आरबीआई मेडिकल कंस्ल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

RBI Medical Consultant Recruitment 2025: आरबीआई मेडिकल कंस्ल्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी

RBI Medical Consultant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: आरबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मेडिकल कंस्ल्टेंट के पदों पर भर्ती (RBI Medical Consultant Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आरबीआई के मेडिकल कंस्ल्टेंट के कुल 13 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RBI Recruitment 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पर की जा रही है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 जून 2025 है। यहां आप आरबीआई में मेडिकल कंस्लटेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RBI Medical Consultant Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मेडिकल कंस्ल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस या एमडी होना चाहिए। साथ ही यदि आपने जनरल मेडिसिन में किया है और आपके पास कम से कम दो साल का अनुभव है तो आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं।

RBI Medical Consultant Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर rbi.org.in पर जाएं।
  3. यहां RBI Medical Conultant Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  5. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  6. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  7. आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें। इसे रीजनल डायरेक्टर ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (रिक्रूटमेंट सेक्शन), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई रीजनल ऑफिस, शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ड मुंबई 400001 पर भेजना होगा।

RBI Medical Consultant Selection Process: कैसे होगा चयन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मेडिकल कंस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article