जॉब्स

Rajasthan Police Constable Result 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan Police Constable Result 2024 Declared: jराजस्थान पुलिस कास्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (Rajasthan Police CBT) का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3578 पदों पर भर्तियां होनी है। रिजल्ट चेक करने के लिए Rajasthan Police की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Image

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Police Constable Result 2024 Declared: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (Rajasthan Police CBT) का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3578 पदों पर भर्तियां होनी है। रिजल्ट चेक करने के लिए Rajasthan Police की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। बता दें कि सभी जिलों के लिए रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 अगस्त 2023 तक का समय मिला था। इसके लिए फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट 27 फरवरी 2024 को जारी हुआ था। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 13 और 14 जून 2024 को आयोजित हुई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।

Rajasthan Police Constable Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CBT Result Check Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अब अपने जिले के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan Police Constable CBT Result 2024 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Rajasthan Police Constable Selected Result: इन डिटेल्स से पाएं रिजल्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी रिजल्ट में सभी जिलों का अलग-अलग लिंक एक्टिव किया गया है। इसमें संबंधित जिले के कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट के पीडीएफ फाइल में कैंडिडेट्स का नाम, रोल नंबर और पिता का नाम दिया गया है। पीडीएफ फाइल खुलने पर इन डिटेल्स के सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article